आनलाइन कंपनियां ग्राहकों को चूना लगा रही

देहरादून। ग्राहकों को सामान बेच रही आनलाइन कंपनियों पर कार्रवाई न करने का व्यापारियों ने बाट माप विभाग पर आरोप लगाया है। व्यापारियों का आरोप है कि आनलाइन कंपनियां ग्राहकों को चूना लगा रही है।
दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है आनलाइन कंपनियों के सामान पर मूल्य अंकित नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को चूना लग रहा है। बाट माप विभाग की उदासीनता के चलते ग्राहकों पर आनलाइन कंपनियां हावी हो रही है।
इससे बाजार में कारोबार कर रहे व्यापारी की छवि भी खराब हो रही है। कहा ऐसी कंपनियां के खिलाफ सख्ती से नहीं निपटा गया, तो विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन का कहना है ग्राहकों के साथ कई बार आनलाइन कंपनियां धोखा कर चुकी है। सामान पर मूल्य अंकित न होने पर अधिक रकम चुकानी पड़ी, जबकि बाजार में उसी कीमत पर कारोबारी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इतना ही नहीं कारोबार के नाम पर आनलाइन कंपनियां सरकार को टैक्स में भी चूना लगा रही है, लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है। कहा आनलाइन कंपनी की वजह से बाजार में कारोबार कर रहे व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में जिम्मेदार विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं बाट माप विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर प्रवीन नेगी का कहना है ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम गठित की गई है। आनलाइन कंपनियों की लगातार साइट खंगाली जा रही है। जिन कंपनियों ने सामान पर मूल्य अंकित नहीं किया है उनको नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा चालू वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से करीब साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि भी आनलाइन कंपनियों से जुर्माने के रूप में वसूली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *