महिलाओं के सशक्तिकरण में जागरूकता जरूरी: ज्योति

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा का रविवार को नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी घटना पर महिला आयोग कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, महिलाओं के उत्पीड़न पर महिला आयोग कानूनी कार्रवाई व जन जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सशक्त करने की मुहिम के साथ काउंसलिंग कर समस्याओं के निवारण के लिए कार्य कर रहा है। यहां पूर्व विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, शैलू साह, भूपेंद्र कांडपाल, विनोद भट्ट, जगदीश बुधानी, जुगल किशोर आर्या, प्रताप सिंह बिष्ट, सुधीर मठपाल, नागेश लाल साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *