छात्रों को समर्पित किया चकराता महाविद्यालय का विज्ञान भवन

विकासनगर। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के नव निर्मित विज्ञान संकाय भवन का शनिवार को लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री वर्चुअल तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चकराता महाविद्यालय में सुविधा संपन्न विज्ञान संकाय भवन के निर्माण के बाद अब छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए विकासनगर और देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने बताया कि राज्य सेक्टर 319.09 लाख की लागत से बने इस विज्ञान भवन में उच्च गुणवत्तापरक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। बताया कि भवन निर्माण के बाद इस सत्र से महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। वर्तमान सत्र में बीस छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इस दौरान डा. सीमा पुंडीर, डा. नीना शर्मा, राजीव ठाकुर, रोशन लाल, अंकुर शर्मा, अंजलि देवी, मौ. शफीक, अर्जुन सिंह, विनोद जोशी, सुजाता, निधि, आकांक्षा, नमिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *