मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन ने उठाई पुरानी पेंशन बाहली की मांग
अल्मोड़ा। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए पुरानी पैंशन और गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला मंत्री अमरनाथ सिंह रजवार, प्रांतीय महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल, उपाध्यक्ष केशर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष टीका सिंह खोलिया, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह बोरा, महेंद्र सिंह गुसाई, भावेश रौतेला, ललित मोहन भट्ट, सौरभ नयाल, निर्मल अधिकारी, रविंद्र कुमार, भगवत दानू, नवीन चंद्र भट्ट, मनीष जोशी, मुकेश चंद्र आर्य समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
