दुकान से कंबल चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने नई बस्ती आजादनगर में बनवारी लाल के दुकान से कंबल चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया छह मई को चोरी का केस दर्ज किया था। मामले में चोरी के सामान के साथ आरोपी नावेद अहमद उर्फ जिबरान निवासी कलसिया पुल काठगोदाम को चोरगलिया रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
