प्रो. बेलवाल छात्र संघ चुनाव अधिकारी नामित
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रो. ओके बेलवाल को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। इस संदर्भ में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
