अरबन बैंक द्वाराहाट के 24 वर्ष पूर्ण होने पर किया गोष्ठी का आयोजन

 

अल्मोड़ा…….

अल्मोड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक शाखा द्वाराहाट के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राहक गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में शाखा प्रबंधक ने बैंक की प्रगति में ग्राहकों के योगदान के बादे में बताया गया। इस दौरान ग्राहकों को मिठाई भी बांटी गई। शाखा प्रबंधक सुरेश जोशी ने बताया कि वर्ष 1997 में द्वाराहाट में बैंक की शाखा शुरु हुई थी। तब से बैंक निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए ग्राहकों के लिए सभी बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैंक द्वारा एनईएफटी, आरटीजीएस, एटीएम, पीएफएमएस समेत कांउटर सेवा से ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने ग्राहकों को खाते की गोपनीयता, एटीएम, साइबर क्रांइम समेत कई ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर खीम सिंह अधिकारी, कुंवर सिंह अधिकारी, कैलाश कांडपाल, भीम सिंह किरौला, जीवन सिंह, विपिन फुलारा, लीलाधर फुलारा, परितोष साह, मनोज अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, देवेन्द्र लाल साह, भूपेन्द्र कांडपाल, व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *