कोरोना काल में रखे आउटसोर्स कर्मचारियों का 6 माह हेतु सेवा विस्तार

देहरादून।  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।  खबर के अनुसार सरकार अब कोरोना वायरस की पीक के दौरान रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बार फिर सेवा में रखने जा रही है।  इस दौरान अगले 6 महीनों तक के लिए उन्हें सेवा पर रखा जाएगा। उत्तराखंड में पिछले दिनों कोरोना काल के दौरान हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बार फिर सरकार ने सेवा में रखने का फैसला ले लिया है।  आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को कोविड-19 ड्यूटी के लिए रखा गया था।  करीब डेढ़ साल तक काम कराने के बाद अब कोरोना के मामले कम होने के बाद इन सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गई थी। इन कर्मचारियों की सेवाएं खत्म होने के बाद से ही यह कर्मचारी सरकार से दोबारा अपनी सेवाएं बहाल करने की मांग कर रहे थे।  इसको लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे।  ऐसे में आज सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए इन कर्मचारियों की सेवाओं को अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *