बाजपुर पालिका ने चलाया अतिक्रण हटाओ अभियान
काशीपुर। नगरपालिका की टीम ने मेन रोड तथा रामराज रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगरपालिका की टीम ने सड़क किनारे लगे फ्लैक्स को हटाया ओर कब्जे में ले लिया। पालिका की टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वह स्वयं ही फुटपाथ खाली कर दें तथा अपना सामान दुकान के बाहर न निकालें। मंगलवार को नगर पालिका के ईओ मनोज दास के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।अधिशासी अधिकारीने कहा कि कई बार व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी लेकिन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके चलते नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि वह स्वयं ही अपना सामान हटाकर फुटपाथ को साफ कर दें । अन्यथा पालिका जबरन उनके सामान को हटाएगी । कहा कि नगर आपका है और इसको जाम मुक्त बनाना आपकी जिम्मेदारी होनी चाहिये।
