बिजली घर के स्टोर से सामान चोरी

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में बिजली घर के स्टोर से कीमती सामान चोरी हो गया। चोर ताला तोड़कर क्लैम्प और नट बोल्ट चुरा ले गए। तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी को लेकर वसंत विहार/कौलागढ़ क्षेत्र के 33/11 केवी सब स्टेशन के अवर अभियंता उपेंद्र भंडारी ने तहरीर दी। कहा कि मंगलवार रात बिजली घर के पीछे वाले स्टोर में चोरी की वारदात हुई। चोर स्टोर का ताला तोड़कर अंदर से बिजली के काम में उपयोग आने वाला सामन ले गए। बुधवार सुबह कर्मचारी स्टोर से कुछ सामान लेने गए तो चोरी का पता लगा। वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *