रॉग साइड आए बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर

देहरादून। आईएसबीटी फ्लाईओवर से जा रही छात्रा को रॉग साइड से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने छात्रा का बायां हाथ फ्रेक्चर हो गया। वहीं स्कूटी भी टूटी। बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि सुविज्ञा बिष्ट निवासी नेहरू कॉलोनी ग्राफिक एरा डीम्स विवि से पढ़ाई कर रही है। बीते 29 मार्च को वह आईएसबीटी फ्लाईओवर से गुजर रही थी। आरोप है कि उसे सामने से रॉग साइड आए बाइक ने टक्कर मार दी। पीड़िता ने इसे लेकर मंगलवार को आईएसबीटी चौकी में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो वारंटी गिरफ्तार किए
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि कोर्ट से वारंट जारी होने पर दिव्य कांत लखेड़ा निवासी माजरी माफी और मोहम्मद आशिक निवासी नवादा फरार चल रहे थे। दोनों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की।
लक्खीबाग चौकी पुलिस ने वारंटी दबोचा
लक्खीबाग चौकी पुलिस ने एक वारंटी गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि अमृत पाल सिंह (27) पुत्र कृपाल सिंह निवासी त्यागी रोड फरार चल रहा था। कोर्ट से उसका गैर जमानती वारंट जारी किया गया। पुलिस ने उसके घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *