स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव : दाखिला पाने वाले नए छात्र-छात्राओं का स्वागत

देहरादून। प्रदेश के 16 हजार से अधिक स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया गया। मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि दाखिला पाने वाले नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। वहीं सबसे अधिक दाखिले पर हर ब्लॉक के दो स्कूलों को दस हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में छात्र नामांकन और प्रवेशोत्सव के संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से स्कूल बंद होने के कारण कई बच्चों ने अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं लिया। इसके अलावा नए बच्चों का भी स्कूल में प्रवेश कराया जाना है।
बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन किया जा सके, इसके लिए एक से 19 अप्रैल तक प्रवेश पखवाड़ा मनाया गया। जबकि 20 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवधि में हर ब्लॉक में प्रारंभिक और माध्यमिक स्तर पर सबसे अधिक नामांकन वृद्धि वाले स्कूलों को दस हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि प्रवेश पखवाड़े की सफलता के लिए विभाग ने 95 अधिकारियों एवं शिक्षकों को ब्लॉक प्रभारी बनाया है।
स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव के दौरान शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत श्रीनगर में रहे। जबकि अपर सचिव दीप्ति सिंह जीजीआईसी कारगी देहरादून, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी जसपुर ब्लॉक ऊधमसिंह नगर एवं शिक्षा निदेशक आरके कुंवर गैंडीखाता हरिद्वार जिले के स्कूल में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *