जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक ने सुनी समस्याएं

किच्छा। विधायक बेहड़ ने आवास विकास स्थित कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें लोग राशन कार्ड, नाली निर्माण, पेयजल समस्या, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन, चिकित्सा संबधी समस्या लेकर पहुंचे। बेहड़ ने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिया एवं अधिकांश समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान किया। बेहड़ ने कहा कि राशन कार्ड, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन व चिकित्सा जैसी सुविधाओं से पात्र लोग वंचित हैं। लोगों की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन दर्शन कोली, भूपेंद्र चौधरी, रामबाबू, रमेश तिवारी, हाजी सरवर यार खान, सईदुल रहमान, नजाकत खान, सुनीता कश्यप, ओम प्रकाश दुआ, लियाकत अली, पुनीत यादव, परमजीत सिंह पम्मी, जीवन जोशी, अक्षय बावा,जगरूप सिंह गोल्डी, सुधा जोशी, ताहिर मालिक आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *