त्यागी समाज के उत्थान को लेकर विचार-विमर्श

रुड़की। क्षेत्र के गांव बेहडेकी सैदाबाद में त्यागी समाज विकास एवं कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यागी समाज के उत्थान, बच्चों की शिक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों, पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष पवन त्यागी ने कहा कि गांवों में एक जागरूक लोगों का ग्रुप बनाए जाएं। दहेज प्रथा, ब्रह्म भोज को बंद तो नहीं किया जा सकता पर इनमें सुधार किया जाना चाहिए। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाए। त्यागी समाज में जो आपस में विवाद होते हैं उनको समिति बनाकर स्वयं ही उनका निस्तारण किया जाए। प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि हरिद्वार जिले में लगभग 16 गांव ऐसे हैं, जिनमें त्यागी समाज के लोग बाहुल्य हैं। समाज की बैठक शहर में ना करके गांव में की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *