मसूरी रोड पर खोला द टी फैक्ट्री का आउटलेट
देहरादून। ‘द टी फैक्ट्री ने शनिवार को देहरादून में अपनी 161वीं फ्रेंचाइजी की शुरुआत की है। मसूरी रोड पर बगेल गांव के पास ‘द टी फैक्ट्री का आउटलेट खोला है। द टी फैक्ट्री फाउंडर शशांक शर्मा ने कहा कि ‘हम पहाड़ों के बीच बसे इस खूबसूरत शहर में अपनी पहली फ्रेंचाइजी खोलने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट्स, हमारे द टी फैक्ट्री कांसेप्ट से रूबरू होकर एक नया अनुभव करेंगे।
