तीनों काले कानून अंग्रेजी शासन की दिला रही याद- कांग्रेस
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीनों काले कानून की वापसी को लेकर हरियाणा के करनाल में आंदोलनरत किसानों पर हुई पुलिसिया बर्बरता ने अंग्रेज शासनकाल और जनरल डायर की याद दिला दी। श्रीवास्तव ने बताया कि जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों पर बीजेपी और जजपा गंठबंधन सरकार द्वारा किये गये बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज और जानलेवा हमले में मारे गये किसान प्रतिनिधि की मौत पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसानों के साथ हुए अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोशित है, प्रदेश कांग्रेस समूचे प्रदेश में जन जागरण अभियान के तहत गांवों में किसानो के बीच चौपाल,जनसंपर्क कार्यक्रम चला रही है और शीघ्र ही किसान विरेधी केन्द्र व प्रदेश की सरकार के एक-एक अन्याय,उत्पीड़न,भ्रष्टाचार का हिसाब उग्र आंदोलन चलाकर केन्द्र व योगी सरकार से मांगेगी। कांग्रेस प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि अहंकारी केन्द्र सरकार द्वारा थोपे गये किसान विरोधी तीनों काले कानून में अनुबंध कान्टै्रक्ट खेती के प्राविधान में एसडीएम को जो असिम अधिकार प्राप्त है उससे किसानों की भूमि हड़पने की नियत से लेकर आने वाले समय में एसडीएम स्तर पर किसानों के साथ घोर अन्याय,अत्याचार का वास्तविक स्वरूप का उदाहरण कल हरियाणा करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा की सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से स्पष्ट हो गया। श्रीवास्तव ने बताया कि वास्तविकता यह है कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित सभी राज्यों में किसानों के उत्थान की संचालित सभी सरकारी योजनाएं अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।
