लेनदेन के मामले में कार सवारों ने किया युवक को अगवा करने का प्रयास

रुद्रपुर। लेनदेन के मामले में कार सवार युवकों ने सरेबाजार रोडवेज बस स्टैंड के सामने दूसरे युवक को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। युवक अपनी पत्नी एवं दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में जलपान कर रहा था। दोनों पक्षों के विवाद में वहां भीड़ जमा हो गयी। जिससे हंगामे की स्थिती बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई व दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस की पूछताछ में कार सवार युवको ने आरोप लगाया कि उनका नेपाल में कोयले का कारोबार है। ग्राम कुरैया निवासी युवक उनके यहां मुंशीगिरी का काम करता था। नौकरी के दौरान उसने साढ़े चार लाख रुपये का गबन किया। वे आरोपी से अपने रकम मांग रहे थे। इधर युवक ने आरोप लगाया कि उसने कोई बेईमानी नहीं की है। वह अपनी पत्नी व दोस्त के साथ रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में जलपान कर रहे थे। इसी दौरान कार में सवार पांच युवकों ने उसके मारपीट की एवं उसे जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया। लेकिन वहां भीड़ जमा हो जाने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *