महिला कांग्रेस ने फूका कैबिनेट मंत्री जोशी का पुतला
रुद्रपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई कथित टिप्पणी पर महिला कांग्रेस ने पुतला जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि मंत्री जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर गलत टिप्पणी की। जिसे महिला कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर बीना राणा, कल्पना कन्याल, कृष्णा नेगी, देवकी यादव, दिव्या यादव, ज्योति, खतीजा मलिक, कुसुम कापड़ी, कावेरी महरा, दीपा, हेमा आदि मौजूद रहे।
