सहकारी बैंक भर्ती घपले के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन, एसआईटी जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क देहरादून में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने उत्तराखंड में सहकारिता भर्ती घोटाले जांच एसआईटी से कराने की मांग की।
सेमवाल ने कहा कि विभागीय जांच के नाम पर दोषियों को बचाया जा रहा है। इसलिए पूरे भर्ती प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जानी चाहिए। केंद्रीय सचिव शूरवीर सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि सहकारी बैंक में अध्यक्ष से लेकर डायरेक्टर और तमाम अधिकारियों ने अपने करीबियों और रिश्तेदारों को बड़ी संख्या में भर्ती किया है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने सहकारी बैंक के सभी निदेशकों और अध्यक्ष सहित चयन समिति में शामिल सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र संबद्ध करने की मांग की। ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। इस दौरान युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत, पिंकी देवी के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *