दून की शेराली ने नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में लहराया परचम

देहरादून। माण्डिया कर्नाटका में नौ से 14 अप्रैल तक चली अंडर-12 राष्ट्रीय शतरज प्रतियोगिता में दून की शेराली पटनायक ने पांचवां स्थान पाकर राज्य का नाम रोशन किया है।
गुरुवार को वे अपना अंतिम मुकाबला हार गईं। इस वर्ग में देश भर से कुल 134 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस उपलब्धि के साथ ही शेराली टॉप फाइव में जगह बनाने वाली राज्य की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी भी बन गई हैं। शेराली सेंट जोसेफ अकादमी में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उनके पिता सुशांत पटनायक वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के पद पर तैनात हैं। जबकि उनकी माता डा. शिवानी पटनायक डीबीएस पीजी कालेज में प्रोफेसर हैं। बालक वर्ग में बागेश्वर के सद्भव रौतेला ने दसवां स्थान हासिल किया। इस वर्ग में कुल 238 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *