अर्थव विजेता और मनस्वी बनीं उपविजेता
हल्द्वानी। डोलमार स्थित विकास होटल में आयोजित चौथी लिटिल मास्टर शतरंज चैंपियनशिप हल्द्वानी निवासी अर्थव सिंह बिष्ट ने जीत ली है। मनस्वी पांडे द्वितीय व प्रत्यूष फुलारा तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप के आयोजक नीरज शाह ने बताया कि तीनों ही खिलाड़ियों के 5-5 अंक रहे। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जगह के 37 बच्चों ने हिस्सेदारी की। बालिक वर्ग में टिहरी की चित्राक्षी विजेता, भीमताल की प्रियंका पांडे उपविजेता व दिल्ली की ख्याति जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। तन्मय जोशी, वैभव पांडे, आयुष पलड़िया, दिव्यांश क्वात्रा, रुद्रांश वर्मा, तेजस तिवारी, श्रेयश शर्मा, अंश अग्रवाल, विभान गोयनका, सक्षम साह, दिव्यांश मटियाली, नमन जोशी आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
