एनसीसी कैडेटों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी

बागेश्वर। बागेश्वर में 81 यूके बीएन एनसीसी कैडेटों की रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। जिसमें 202 कैडेटस ने भागीदारी की।यह प्रयोगात्मक परीक्षा ए प्रमाणपत्र के लिए आयोजित की गई। महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें मानचित्र अध्ययन, ड्रिल, आपदा प्रबंधन, पौधारोपण, रक्तदान, समाज सेवा, युद्ध कौशल आदि की परीक्षा आयोजित हुई। कर्नल कर्नल वीके उप्रेती और रविंद्र सिंह भंडारी ने कैडेटों का मार्गदर्शन किया। उन्हें एनसीसी के इतिहास और परीक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कहा कि अनुशासन में रहकर कैडेटों को बेहतर प्रदर्शन करना है। एनसीसी के जरिए कैडेटों इसदौरान सूबेदार मेजर वीके श्रेष्ठ, जेसीओ रविंद्र थापा, सूबेदार त्रिलोक बहादुर राना, एएनओ हेम चंद्र पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *