शिकायत के बाद पति को छोड़ने की गुहार
रुड़की। ससुर को देखने गई महिला की उसके पति ने पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अस्पताल में भर्ती ससुर को देखने गई। घर आने पर पति ने उसे पीट दिया। उसका कहना था कि पिता ने उसे संपत्ति नहीं दी है। इसलिए वह उन्हें देखने न जाए। पति को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। बाद में महिला पति को छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गई। महिला का कहना था कि पति के लिए इतना सबक बहुत है।
