मोटर मार्ग खस्ताहाल

चमोली। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव को जोड़ने वाली सड़क बेहद खराब है। वाहन चालकों का कहना है कि सड़क के खस्ता हाल होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। चमोली से गांव तक नौ किलोमीटर की सड़क जगह-जगह उबड़-खबड़ हो रखी है। जिससे कभी भी एक्सीडेंट होने का खतरा है। कई बार चमोली प्रशासन और पीएमजीएसवाई विभाग को भी अवगत करा दिया है। फिर भी मोटर मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है। 2013 की आपदा में यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क के दुरुस्तीकरण के लिये प्रस्ताव भी भेजे गए। पर हाल नहीं सुधरे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विभाग और ठेकेदारों से कई बार इस संबंध में बात की। उनकी भी किसी ने नहीं सुनी। पीएमजीएसवाई विभाग गोपेश्वर के एई शिवम रावत का कहना है कि निरीक्षण भी किया है और इसकी डीपीआर शासन को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *