औली जोशीमठ के वैकल्पिक   सडक मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा ।

चमोली। जोशीमठ औली मोटर मार्ग के चौड़ीकरण तथा जोशीमठ मलारी सड़क से औली के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुये जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के लिये प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये। वर्तमान में जोशीमठ औली सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में अधिकारियों ने अवगत कराया कि अधिकांश हिस्सा आर्मी, आईटीबीपी के अण्डर में तथा आबादी वाला है । जिससे चौड़ीकरण की संभावना कम है। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि से वैकल्पिक मार्ग जोशीमठ मलारी सड़क से औली तक का प्रपोजल शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया। साथ ही डीएफओ नन्दादेवी, एसडीएम जोशीमठ व अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को ज्वांइट रिपोर्ट भेजने हेतु भी निर्देशित किया। जिला अधिकारी की इस वर्चुअल बैठक में डीएफओ नन्दादेवी एन.वी.शर्मा, अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियन्ता राजेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *