फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

काशीपुर। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का फांसी पर लटका शव बरामद हुआ है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
बाजपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर नरका टोपा गांव निवासी नजीर अहमद की बेटी शाजिया (20) की करीब डेढ़ साल पहले आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानन्दपुर निवासी फरमान पुत्र शमशाद के साथ शादी हुई थी। बीती 26 मार्च को शाजिया का कमरे में कुंडे के सहारे गले में दुपट्टा लगा फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर आईटीआई पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। शाजिया की मां सायरा ने आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। सायरा ने कहा है कि शादी के बाद से पति फरमान, सास शमशुल निशा, ससुर शमशाद व देवर भूरा कम दहेज लाने का ताना देकर मारते पीटते थे। साथ ही मानसिक व शारिरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
आईटीआई थानाध्यक्ष ने बताया पास पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान मालूम चला है कि शाजिया का अपने पति फरमान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद शाजिया का पंखे से लटका शव मिला है। पुलिस मायके पक्ष के लगाए आरोपों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *