काशीपुर। रिया दौलत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुलजीत सिंह को 19.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। केलाखेड़ा थानाध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने बताया नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा रहा है।