थर्ड रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट भी अनिवार्य

सिरसा

वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ थर्ड रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। सिरसा में यातायात विभाग ने तीसरा स्टीकर न पाए जाने पर चालान करने शुरू कर दिए हैं। अभी कुछ वाहनों पर ही विड स्क्रीन पर तीसरा स्टीकर लगा नजर आता है। चार पहिया व तीन पहिया वाहनों पर थर्ड रजिस्ट्रेशन प्लेट न पाए जाने के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान चलाएगा इसलिए समय रहते विड स्क्रीन पर तीसरा स्टीकर जरूर लगवा लें।

सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ ही थर्ड रजिस्ट्रेशन प्लेट स्टीकर को देना शुरू कर रखा है। यह स्टीकर वाहन के अगले शीशे पर लगता है जिस पर वाहन के नंबर सहित होलोग्राम बना होता है। वाहन के इंजन व चेसिस नंबर भी इस पर लिखा होता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पेट्रोल चलित वाहन के लिए नीला, डीजल वाहन के नारंगी और बैटरी चलित वाहन के लिए स्लेटी रंग का स्टीकर जारी किया जा रहा है। डीटीओ कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार थर्ड रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए वाहन मालिक एचएसआइपीएचआरडॉटकॉम साइट पर आवेदन कर सकता है। इसके अलावा लघु सचिवालय के ई-दिशा केंद्र में भी इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *