कबड्डी प्रतियोगिता में जगमालवाली की टीम विजेता
सिरसा
गांव जगमालवाली में डेरा बाबा मोतीपुरी में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 12-13 मार्च को मेला और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेले के आयोजन को लेकर कमेटी द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है और श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी वितरित किया गया।
बाबा मोती पूरी स्पोघ्र्ट्स क्लब के प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि डेरा के गद्दीनशीन संत महेंद्र रोहताश पुरी डेरा की देखरेख में मेला आयोजित किया गया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों की टीमों ने भाग लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जगमालवाली की टीम विजेता रही है। रोड़ी की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के 70 किलो वर्ग में कोट भाई की टीम विजेता व गुरूसर की टीम उपविजेता रही। 45 किलो वर्ग में लंबी की टीम विजेता रही जबकि जगमालवाली की टीम उपविजेता रही। इसी तरह 58 किलो वर्ग में फतेहपुर की टीम विजेता रही जबकि केलेबंदर की टीम उपविजेता रही। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय कबड्डी की विजेता टीम को 41 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार नकद राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य वर्ग की भी विजेता व उपविजेता टीमों का नगद राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में संदीप दोधा मुक्तसर, शमशेर सिंह रामां, दीप सिंह नत्थेहा, मंगा सिंह माखा व अमरीक सिंह खोसा ने कमेंटेटर के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। रेफरी के तौर पर प्रगट ढिलवां, देव दयालपुरा, जगराज गाजी व सतनाम सिंह खुइयां मलकाना ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में पंजाब से मलूक अली, लखविद्र सिंह ढडोनी संगरूर, भूरी फतेहगढ़ बरनाला, काजू राणिके, मनी सिंह लुधियाना ने भाग लिया।
