डा. दीप्ति हुड्डा को इनस्पा की राज्य संयोजिका की जिम्मेदारी
रोहतक
इंडियन स्कूल साइकोलोजी एसोसिएशन (इनस्पा) ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हरियाणा राज्य के संयोजक की जिम्मेदारी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मनोविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. दीप्ति हुड्डा को सौंपी है। डा. दीप्ति हुड्डा एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 तक हरियाणा राज्य संयोजिका के दायित्व का निर्वहन करेंगी। इनस्पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पी रामालिगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यों के इनस्पा संयोजकों के मनोनयन पर मुहर लगाई गई। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए इनस्पा की प्रस्तावित गतिविधियों पर भी विचार किया गया।
स्कूल साइकोलॉजी पर डा. पी रामालिगम की लिखी गई पुस्तक को विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवादित कर प्रकाशित करने का निर्णय भी लिया गया। लाइफ स्किल्ज ट्रेनिग के लिए प्रो. निघात बसु, पेरेंट काउंसलिग के लिए प्रो. एनके सक्सेना, इनस्पा बुक प्रोजेक्ट के लिए प्रो. रीना सिंह, प्रोफेशनल काउंसलिग के लिए प्रो. एस थेनमोजी और नवोदय स्कूल काउंसलिग के लिए डा. मनोज कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक मनोनित किया गया। एमडीयू के मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डा. दीप्ति हुड्डा ने स्कूल साइकोलॉजी क्षेत्र में शोध योगदान दिया है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में स्कूल साइकोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर शोध आलेख डा. दीप्ति ने प्रस्तुत किए हैं। अक्टूबर 2016 में पांडीचेरी विश्वविद्यालय में छठी इनस्पा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डा. दीप्ति के शोध पत्र को बेस्ट पेपर अवार्ड मिला था। फरवरी 2020 में कोलंबो (श्रीलंका) में हुए पहले एशिया पेसीफिक स्कूल साइकोलॉजी एसोसिएशन के मेंटल हेल्थ एंडे वेलबिग अमंग चिल्ड्रन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी डा. दीप्ति हुड्डा को एपीएसपीए बेस्ट पेपर अवार्ड दिया गया। एमडीयू के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. एके राजन और सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नवरतन शर्मा ने डा. दीप्ति को इनस्पा की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
