धोखाधड़ी में दो ईट भट्ठा मालिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 

लाखों का कोयला मंगवा कर रकम और किराए का भुगतान नहीं करने के आरोप में पुलिस ने दो ईट भट्ठा मालिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।रुड़की के सिविल लाइंस निवासी ब्लू स्टार कोल ट्रेडर्स के संचालक सुनील थापर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कोयले के थोक व्यापारी हैं। बताया कि चौधरी ब्रिकफील्ड और चौधरी ईट सप्लाई फर्म की ओर से उनकी कंपनी से कोयले की मांग की गई थी। उन्होंने डिमांड के मुताबिक दोनों फर्मों को कोयले की सप्लाई कर दी थी।बताया कि कोयले की कीमत और ट्रक का किराया मिलाकर करीब 16.81 लाख रुपये बनते हैं। आरोप है कि दोनों फर्मों ने न तो गाड़ी का किराया दिया और न ही कोयले की कीमत चुकाई। रकम मांगने पर आरोपी कई बार इधर-उधर की बात कर टहलाते रहे और बाद में दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों मनोज कुमार उर्फ शिशुपाल, अमित कुमार उर्फ बॉबी, वीरेंद्र सिंह, मयंक तथा गौरव निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *