घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की
रुड़की। रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट तथा महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने के आरोप में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला किला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने 16 मार्च की शाम के समय लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। मारपीट में उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए। घायलों में सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा बताया कि इरतेजा, इसतखार, इरशाद, नौशाद, शहराज, शहजाद, मोनिस, मुसर्रत तथा फरजाना सभी निवासी मोहल्ला किला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
