वाणी विहार में अवैध प्लॉटिंग का काम रोके एमडीडीए
देहरादून। नगर निगम के वाणी विहार अधोईवाला रायपुर रोड देहरादून निवासी सूरज रावत, प्रीतम शाह ने सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मोहन सिंह बर्निया को शिकायत पत्र सौंपा है। जिसके तहत उन्होंने वार्ड में बिना अनुमति करीब 32 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग करने को लेकर शिकायत दर्ज की है। उन्होंने प्राधिकरण से अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग का काम रुकवाने की मांग की है।
