बिलों से छेड़छाड़ की महाप्रबंधक को शिकायत

देहरादून। मेहूंवाला क्लस्टर पेयजल योजना संयुक्त निवारण समिति के सदस्य वीरू बिष्ट ने महाप्रबंधक पेयजल निगम उत्तराखंड को पानी के बिलों में छेड़छाड़ की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2021 से लेकर नवंबर 2021 तक जो पानी के बिल उपभोक्ताओं को दिए गए हैं उसके फॉर्मेट में बिना शासन से स्वीकृति लिए छेड़छाड़ कर दी गई है। जो नियमों के विपरीत है। कहा कि टोल फ्री नंबर चार बजे के बाद कोई नहीं उठ रहा है। बिना अनुमति लिए विभागीय पानी के बिलों के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *