पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
मीटू अभियान के जरिए दुनियाभर के सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई यौन शोषण और दुष्कर्म की घटनाओं पर खुलकर बात की। इसके जरिए हॉलीवुड लेकर बॉलीवुड और पाकिस्तानी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई कई दर्दनाक घटनाओं के बारे में बताया। साथ ही सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।
अब मीटू के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाने पर पाकिस्तान की मशहूर गायिका और अभिनेत्री मीशा शफी को पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। दरअसल 2 साल पहले मीशा शफी ने पाकिस्तान और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और गायक अली जफर के खिलाफ यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद अली फजल ने मीशा के सभी आरोपों का खंडन किया और उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।
