टनकपुर में लगे किशोरों को टीके

चम्पावत। टनकपुर में सोमवार को 12-14 वर्ष तक के बच्चों को भी कोविड टीके पहली खुराक लगाई गई। टीके लगाने के लिए बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सोमवार सुबह से बच्चे टीके लगाने के लिए ट्रामा सेंटरों और विद्यालयों में नजर आए। टनकपुर के ट्रामा सेंटर में सबसे पहला टीका नायकगोठ के 12 वर्षीय रोहन सिंह महर को डॉ शालिनी पांडेय ने कोविड को पहला टीका लगाया। इस अवसर पर शिपरा नर्सिंग स्टाफ, सोनू, तहसीन, अनम, रिफत बानो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *