तीन मार्गों में जाम रहे रोडवेज बसों के पहिए
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में चालकों की कमी से जुझ रहा रोडवेज डिपो बसों का नियमित संचालन नहीं करा पा रहा है। जिस वजह से सोमवार को भी नियमित 20 मार्गों में से तीन मार्गों में बसों के पहिए जाम रहे। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके अलावा 17 मार्गों में बसों का संचालन होने से यात्रियों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली।
