विद्यालय की भूमि पर कब्जा कर बेंच रहे दबंग

चित्रकूट

मानिकपुर थाने के शिवनगर मोहल्ले के नारायण सिंह ने जिलाधिकारी समेत सूबे के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर भूमि को बेंचा जा रहा है।
बुधवार को मानिकपुर थाने के शिवनगर मोहल्ले के नारायण सिंह एडवोकेट/समाजसेवी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग मजरा उमरी में 4.1700 हेक्टेयर भूमि विद्यालय को सुरक्षित की गई थी। भैरमपुरवा के जानकी व धनराज पुत्रगण स्व लल्लूराम ने विद्यालय की सुरक्षित भूमि को बिना किसी कालोनी अधिकार के दबंगई व दुण्डई के जोर पर अवैध ढंग से कब्जाकर कर लिया है। लोगों को अपनी भूमि बताकर प्लाटिंग का काम कर रहे हैं।
दबंग किस्म के लोग सुरक्षित भूमि को हल्का लेखपाल की मौजूदगी में राजस्व टीम गठित कर अवैध ढंग से बिना किसी अधिकार के कब्जाई भूमि की बिक्री रुकवाना आवश्यक है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग किया है कि विद्यालय को सुरक्षित भूमि की पैमाइश कर संयुक्त टीम गठित कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *