कृष्णा ने पास की जेई ऐडवांस की परीक्षा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा, नगर के थाना बाजार निवासी कृष्णा बिष्ट ने जेई ऐडवांस की प्रवेश परीक्षा अव्वल नंबरों से पास की है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। 17 वर्षीय कृष्णा बिष्ट बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के है, उनकी प्रारंभिक शिक्षा लॉरेंस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में व कक्षा 6 से 12 वीं तक की की शिक्षा नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से हुई। उनके पिता भगवान बिष्ट स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। जबकि माता कुंती बिष्ट गृहणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय, माता-पिता, गुरुजन और अपने नानी नारायणी देवी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *