अल्मोड़ा में पारा 30 डिग्री पार
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जिले में मार्च के दूसरे पखवाड़े में अब मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। पारा भी 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। न्यूनतम तापमान में भी हर रोज बढ़ोतरी हो रहीं है। सोमवार को भी सुबह से मौसम साफ रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
