बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विकासनगर। पिछले कई दिनों से खिली धूप के बाद रविवार अपराह्न अचानक मौसम ने करवट ली। एकाएक आसमान में बादल मंडराने के बाद बारिश शुरू हो गई। करीबग आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद फिर से चटख धूप खिल गयी। पिछले कई दिनों से खिली धूप से चकराता क्षेत्र में गर्मी बढ़ रही थी। लेकिन रविवार को मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल डाला।
रविवार सुबह से ही चकराता में चटख धूप खिली हुई थी। अपराह्न साढ़े चार बजे के करीब एकाएक आसमान में बादल घिर आये और झमाझम बरसने लगे। लगभग आधा घंटा हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद फिर चटख धूप निकल आई। धूप और हल्की बारिश से इंद्रधनुष दिखा जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। चकराता आये पर्यटकों ने भी मौसम के इस मिजाज का जमकर लुत्फ उठाया। चकराता का तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *