डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सुरक्षा दस्ते की जिप्सी में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

लखनऊ

उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के सुरक्षा दस्‍ते की जिप्‍सी में एक ट्रक ने अचानक टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के हथिगवा थाना इलाके के खिदिरपुर में शनिवार की सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यह सड़क हादसा हुआ। डिप्टी सीएम केशव मौर्या काफिले में नहीं थे। केवल उनकी फ्लीट की गाड़ियां जा रही थी। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हथिगवां थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। कुंंडा सीएचसी में घायल पुुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *