गौरैया के संरक्षण को जागरूक किया

विकासनगर। पछवादून विकास मंच ने रविवार को विश्व गौरैया दिवस पर जन जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय ग्रामीणों को गौरैया और पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण में विलुप्त होती प्रजातीयों को बचाने के लिए लोगों को शपथ दिलाकर संरक्षण की अपील की।
मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि यह दिवस दुनिया में गौरैया पक्षी के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने लिए मनाया जा रहा है। गौरैया की संख्या में दिन प्रति दिन कमी आती जा रही है। अगर इन्हें संरक्षित करने को सामूहिक प्रयास नहीं किया गया, तो इस पक्षी की प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर पहुंच जायेगी। कहा कि गौरैया ज्यादातर छोटे-छोटे झाड़ीनुमा पेड़ों में रहती है, इसलिए हम सभी को ऐसे पेड़ अपने घरों के आसपास लगाने चाहिए और गौरैया तथा अन्य पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इनकी संख्या में अवश्य ही वृद्धि होगी। यदि ऐसा ना हुआ तो आने वाली पीढ़ी को इस चिड़िया के बारे में पता ही नहीं चल सकेगा। इस दौरान आलोक खंखरियाल, मनीष कुमार, नवीन वर्मा, सुनील कुमार, संजीव गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, वीर सिंह, मोहन खत्री, मुकेश राज शर्मा, मनीष शर्मा, सुनीता देवी, आयुषी वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *