प्रधानमंत्री मोदी जबरदस्त जोश और गतिशीलता वाले व्यक्ति – थरुर
जयपुर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत का सारा श्रेय उन्हें दिया है। कांग्रेस नेता थरूर ने यूपी विधानसभा चुनाव के परिणामों पर कहा कि हमें बीजेपी से उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी बड़ी जीत मिलेगी। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जबरदस्त जोश और गतिशीलता वाले व्यक्ति हैं। उनमें कुछ चीजें हैं, जो बहुत प्रभावशाली हैं, खासकर राजनीतिक रूप से। हमें उम्मीद नहीं की थी कि बीजेपी इतने बड़े अंतर से जीतेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा किया।
यूपी के एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल के अनुमान पर थरूर ने कहा कि, जब तक एग्जिट पोल नहीं आए, तब तक मेरे दिमाग में कोई सवाल नहीं था। ज्यादातर लोग बहुत करीब की लड़ाई की उम्मीद कर रहे थे। कुछ लोग कह रहे थे, कि सपा आगे है। कई लोगों को उम्मीद नहीं थी कि बीजेपी इतने बहुमत के साथ सत्ता में फिर से आने वाली है। समाजवादी पार्टी (सपा) की सीटें बढ़ी हैं, इसकारण वे यूपी एक अच्छे विपक्ष साबित होगी।
कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि एक दिन मतदाता भारतीय जनता पार्टी को चौंका देंगा। लेकिन आज लोगों ने उन्हें वहां दिया है, जो वे चाहते थे। वहीं प्रधानमंत्री की प्रशंसा के बाद, कांग्रेस नेता ने उनकी आलोचना कर कहा कि उन्होंने समाज में ऐसी ताकतों को उतारा है। जो हमारे देश को सांप्रदायिक और धार्मिक आधार पर बांट रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
