एलआईसी का मेगा आईपीओ इसी साल आने की संभावना कम – सूत्र

 

मुंबई

एलआईसी का मेगा आईपीओ इसी साल आने की संभावना कम है। सूत्रों ने बताया कि भारत के सबसे बड़े बीमाकर्ता का आईपीओ इस वित्तीय साल 2021-22 में आने की संभावना नहीं लगती। मोदी सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इस मेगा आईपीओ को टाल सकती है।हालांकि केंद्र के पास सेबी को नए कागजात दाखिल किए बिना एलआईसी का आईपीओ लांच करने के लिए 12 मई तक का समय है। सूत्रों की मानें अप्रैल की शुरुआत में लिस्टिंग की संभावना नहीं है, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से आ रही खबरों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

एलआईसी द्वारा 13 फरवरी, 2022 को दाखिल दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) को सेबी ने मंजूरी दे दी थी। इससे शेयर बिक्री का रास्ता साफ हो गया था। सरकार एलआईसी में लगभग 31.6 करोड़ शेयर यानी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है, जिससे सरकारी खजाने में लगभग 60,000 करोड़ रुपये आने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *