चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह रखने पर पीएम का आभार जताया
काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। कहा पीएम की इस घोषणा से पूरे देश में खुशी की लहर है। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पंजाब, चंडीगढ़ एवं देश के सभी लोग इसकी मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट अमर शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। कहा देश की युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
