विधायक से की पुरानी पेंशन बहाली के लिए भेंट
चमोली। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जनपद इकाई के शिष्टमंडल ने बदरीनाथ विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी से शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी। मोर्चा ने उनसे आगामी विधानसभा सत्र में उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने का आग्रह किया। विधायक भंडारी ने कहा कि चुनाव से पहले भी पुरानी पेंशन उनके मुद्दे में था और अब वह सदन के अंदर पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ेंगे। शिष्टमंडल में मोर्चा के जिला संरक्षक प्रो. दर्शन सिंह नेगी, महासचिव सतीश कुमार, दिनेश नेगी, अजीत नेगी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
