बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
रुड़की। ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों के दस से अधिक बिजली कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने बिजली घर पर कर्मचारियों से साथ बैठक की। बैठक में बकायेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। अवर अभियंता सौरभ सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला किला, मानक चौक, पठानपुरा, मजबता समेत अन्य मोहल्लों में पहुंचकर बकायेदारों से वसूली की। इसके अलावा दस से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल ने बताया कि टीम में इकबाल अहमद, इरशाद अली और सुरेश कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
