द्वाराहाट के विकास को लगातार करूंगा संघर्ष : बिष्ट
अल्मोड़ा। नवनिर्वाचित विधायक मदन सिंह बिष्ट ने जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बग्वालीपोखर से चौखुटिया तक जनता का अभिवादन कर धन्यवाद रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद रैली गाड़यों के काफिले एवं बैंडबाजों के साथ बग्वालीपोखर, गगास, कफड़ा, मल्ली मिरई होते हुए द्वाराहाट पहुंची। मुख्य चौराहे पर हुई सभा के दौरान विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि द्वाराहाट की जनता ने मुझे जीताकर विधानसभा भेजा है। जिसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं। भरोसा दिलाता हूं कि विधानसभा के सभी लोगों के लिए हरसभंव कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
