नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा सीट पर इस बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भाजपा के कैलाश शर्मा को शिकस्त दी। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। इससे पहले उन्होंने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ विधायक मनोज तिवारी ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि जनता के अपार समर्थन के चलते ही उन्हें यह जीत मिली है। तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को वह सदन तक पहुंचाकर उनके निस्तारण का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें आगे भी जनता का समर्थन चाहिए। विजय जुलूस में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महेंद्र बिष्ट, संजय वाणी, देवेंद्र बिष्ट, लता तिवारी, सिकंदर पंवार, निर्मल रावत, भूपेंद्र भोज, परितोष जोशी, दीप डांगी, सचिन आर्या, हेम तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *